- शादी की लालच देकर विधवा से दुष्कर्म करने वाला विधर्मी निकला कुख्यात अपराधी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजकोट राजकोट से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है| जिसमें एक विधर्मी ने शादी की लालच देकर विधवा महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया| दुष्कर्म का शिकार महिला ने तीन संतानों को जन्म दिया| सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| जानकारी के मुताबिक राजकोट की 34 वर्षीय विधवा महिला ने राजकोट के महिला पुलिस थाने में 36 वर्षीय यासीन उर्फ भूरो कैयडा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है| टिफिन सर्विस और कपड़े व्यवसाय से जुड़ी महिला के पति ने करीब 14 साल पहले आत्महत्या कर ली थी| 8 साल पहले विधवा महिला का यासीन उर्फ भूरा के साथ संपर्क हुआ| शुरूआत में दोनों के बीच मोबाइल से बातचीत होती और उसके बाद मिलना जुलना शुरू हुआ| उस वक्त यासीन ने अपनी पहचान राहुल प्रजापति के तौर पर दी थी| साथ ही बताया था कि उसका पत्नी के साथ तलाक हो गया है| इतना ही यासीन ने महिला को अपना माता-पिता और बहन से भी मिलवाया था| बाद में यासीन ने महिला के समक्ष रिलेशनशिप में रहने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि बाद वह उससे शादी कर लेगा| विधवा महिला यासीन के झांसे में आ गई और रिलेशनशिप में रहने को तैयार हो गई| जिसके बाद महिला यासीन के साथ एक ही फ्लैट में रहने लगी| उस दौरान शादी की लालच देकर यासीन ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए| जिसकी वजह से तीन बार गर्भवती हुई और तीन संतानों को जन्म दिया| जिसमें एक संतान की मौत हो चुकी है| उसी दौरान यासीन गुजसीटोक के मामले में साढ़े तीन साल तक जेल में भी रहा| जेल से बाहर आने के बाद यासीन की माता ने उसके कान भरने शुरू कर दिए| यासीन से कहा कि पीड़िता किसी के साथ फोन पर बातचीत करती है| जिसे लेकर यासीन पर उस पर शक करने के साथ ही मारपीट करने लगा| उस दौरान पीड़िता जब कभी यासीन से शादी की बात करती तो वह कोई ना कोई बहाना बताकर टाल देता| साथ ही टिफिन सर्विस और कपड़े व्यवसास से होनेवाली आय जबर्दस्ती ऐंठ लेता था| यासीन की यातनाओं से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार उसके खिलाफ राजकोट के महिला पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने यासीन उर्फ भूरा कैयडा को गिरफ्तार कर लिया| जानकारी के मुताबिक विधर्मी आरोपी के खिलाफ बीते 9 सालों के भीतर 5 जितने मामले दर्ज हो चुके हैं| जिसमें हत्या की कोशिश, मारपीट, गुजसीटोक समेत मामले शामिल हैं| वर्ष 2019 में आरोपी के खिलाफ पासा के तहत कार्यवाही की गई थी|

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag