- सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली अगर आपको सोने और चांदी की खरीदारी करनी है तो ये सही समय है। इन देनो ही कीमती धातुओं की कीमतें मंगलवार को गिरी हैं। सोने के भाव में कल से नरमी देखी जा रही है। आज सुबह से भी सोने-चांदी के भाव नीचे आने लगे। सोना फिसलकर अब 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। इस प्रकार आज कीमतों में 900 रुपये से ज्यादा टूटी हैं। वहीं जानकारों के अनुसार सोने और चांदी के भाव में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे पहले सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर डिलीवरी वाला सोना 732 रुपये की गिरावट के साथ 70,465 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज चांदी 748 रुपये की गिरावट के साथ 79,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गयी है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.31 फीसदी या 30.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,315.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय तेजी के साथ 2,306.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिख रहा है। चांदी के वैश्विक भाव में मंगलवार को गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.04 फीसदी या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 27.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 27.00 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिख रहा है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag