- मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे आज शाम 4 बजे घोष‍ित होंगे -

इन्दौर/भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं), हायर सेकेण्डरी (12वीं) एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणाम बुधवार 24 अप्रैल को जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र. के सचिव के अनुसार भोपाल स्थ‍ित मण्डल मुख्यालय के सभागृह में शाम 4 बजे परीक्षा परिणाम घोषित किये जायेंगे। इस बार भी दोनों मुख्य कक्षाओं 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ ही आ रहा है। उल्लेखनीय है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में प्रदेश के करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस बार भी विद्यार्थियों की मेधावी सूची जारी की जाएगी। मण्डल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag