- मई में फिर सस्ता होगा सोना - 70 हजार तक लौट सकते हैं भाव

भोपाल । इजराइल और ईरान के बीच युद्ध टलते दिखने का असर सोना-चांदी मार्केट पर पड़ा है। जिस रफ्तार से सोना उछला था, अब उसमें रिवर्स गियर लगा है। चार दिन से लगातार सोने का भाव गिरा है। 17 अप्रैल को सोना पहली बार 75 हजार की रिकॉर्ड कीमत को पार कर गया था। लेकिन, अब वापस 72 हजार रुपए पर आ गया है। सराफा व्यापारियों का कहना है कि अभी सोने के भाव में गिरावट का यह दौर जारी रहेगा। मई के दूसरे हफ्ते तक सोने के भाव 70 हजार के आस पास आ सकते हैं। हालांकि, इस साल के आखिर में आते-आते सोना महंगा ही होगा। भाव 80 हजार के पार जाने का अनुमान जताया है। जानकारों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों और सटोरियों की मुनाफा वसूली की बिकवाली बढऩे के कारण सोने की कीमतों में गिरावट हो रही है। इजराइल और ईरान के बीच युद्ध टलता दिख रहा है। जिस वजह से मिडिल ईस्ट में पॉलिटिकल क्राइसिस में सुधार देखा जा रहा है। जिससे सोने के भाव में बढ़ोतरी रुकी हुई है। सराफा व्यापारियों का मानना है कि सोने के भाव 75 हजार तक जाने की वजह से ग्राहकी कमजोर होने और डिमांड गिरने से भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोने के प्रीमियम में तेजी से गिरावट आई है। सोने का प्रीमियम 1050 रुपए प्रति 10 ग्राम हो चुका है। प्रीमियम में कमी की वजह से भी भाव में गिरावट देखी गई है। 6 से 7 प्रतिशत की और आएगी गिरावटसराफा कारोबारियों कहना है कि आने वाले 10 दिन में सोने में 6 से 7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिलेगी। 17 अप्रैल को सोने के भाव जब 75 हजार पार पहुंचे थे, उसके दो-तीन दिन बाद से ही सोने में गिरावट शुरू हो गई थी। सोने में अब तक 2 से 3 प्रतिशत की गिरावट देखी जा चुकी है। अगर यही ट्रेंड रहा तो सोने के भाव मई के दूसरे हफ्ते तक 6 से 7 प्रतिशत गिरावट के साथ 70 से 71 हजार के पास पहुंच जाएंगे। इजराइल में युद्ध के बाद सोने-चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही थी। दूसरी ओर भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में भारत में भी इन धातुओं की मांग तेजी से बढऩे की संभावना है। जिस कारण सोना-चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों का अनुमान है कि मई के तीसरे हफ्ते में सोने के भाव में फिर तेजी देखने को मिलेगी। इस बात की संभावना ज्यादा है कि 2024 के आखिर तक सोने की कीमत 80 हजार रूपए तक तक पहुंच सकती है। वैसे गोल्ड प्राइस में बड़ी गिरावट की संभावना कम ही है। अगर गिरावट आती है तो भी सोना 70 हजार के भाव से नीचे नहीं आएगा।023 में 16 प्रतिशत की आई थी तेजी 2023 में सोना 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था। 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16 प्रतिशत) की तेजी आई थी। वहीं अप्रैल 2023 में सोने का भाव 59 हजार रूपए के पार चला गया था। यानी जनवरी से अप्रैल के बीच में ही सोना लगभग 5 हजार रूपए महंगा हो गया था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag