- Manipur: पूर्व विधायक की पत्नी जला रही थीं कूड़ा, अचानक हुआ बम धमाका, मौत

मणिपुर में एक पूर्व विधायक की पत्नी की बम विस्फोट में मौत हो गई। हालांकि पुलिस इस घटना को राज्य में चल रही हिंसा से नहीं जोड़ रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है कि विस्फोट उस समय हुआ जब 59 वर्षीय सपाम चारुबाला अपने पड़ोसी के घर के परिसर में कुछ कूड़ा जला रही थीं।

 

मणिपुर में एक पूर्व विधायक की पत्नी की बम विस्फोट में मौत हो गई। घटना कांगपोकली जिले की है। पुलिस के मुताबिक, बम विस्फोट सैकुल के पूर्व विधायक यमथोंग हाओकिप के घर के ठीक बगल में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में पूर्व विधायक हाओकिप की दूसरी पत्नी सपाम चारुबाला घायल हो गई हैं।

इसके बाद उन्हें तुरंत सैकुल के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन शुरुआती इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विस्फोट के वक्त पूर्व विधायक हाओकिप भी अपने घर में थे, लेकिन इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई। 

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।

चारुबाला परिसर में कूड़ा जला रही थीं

पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है कि विस्फोट उस समय हुआ जब 59 वर्षीय सपाम चारुबाला पड़ोसी के घर के परिसर में कुछ कूड़ा जला रही थीं। यह घर हाल ही में खाली हुआ है।

पुलिस ने अफवाह न फैलाने की अपील की

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक यूनिट से रिपोर्ट मिलने के बाद ही विस्फोट के स्रोत का पता लगाया जा सकेगा। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने और इस घटना को राज्य में हाल ही में हुई हिंसा से न जोड़ने की अपील की है।

मणिपुर में एक साल से हिंसा की स्थिति

बता दें कि मणिपुर 3 मई 2023 से जातीय हिंसा से प्रभावित है, जिसमें कम से कम 221 लोग मारे गए हैं और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य में कुकी-जो और मैतेई समुदाय आमने-सामने हैं। हाल ही में सरकार ने संसद को बताया कि शरणार्थी शिविरों में 6 महीने से 6 साल की उम्र के 6164 बच्चे रह रहे हैं, जबकि 2638 किशोर लड़कियां और 232 गर्भवती महिलाएं वहां रह रही हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1