- बदायूं में चुनावी रंजिश के चलते मारपीट और फायरिंग, दंगे के दौरान ग्राम प्रधान को मारी गोली, पुलिस बल तैनात

बदायूं में चुनावी रंजिश के चलते मारपीट और फायरिंग, दंगे के दौरान ग्राम प्रधान को मारी गोली, पुलिस बल तैनात

हमलावरों ने मारपीट और पथराव किया, इस दौरान किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे मौजूदा ग्राम प्रधान के पैर में गोली लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सुनील मिश्रा, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में गुरुवार देर रात आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने मौजूदा ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट और पथराव किया, इस दौरान किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे मौजूदा ग्राम प्रधान के पैर में गोली लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, घटना देर रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शहर के पास स्थित आरिफपुर नवादा गांव की है। यहां रहने वाले ग्राम प्रधान महमूद आलम उर्फ ​​बाबर को पुरानी चुनावी रंजिश के चलते हुए विवाद के दौरान पैर में गोली लग गई। जिला अस्पताल में भर्ती घायल प्रधान के अनुसार उसकी बहन का कुछ आपसी विवाद चल रहा था। उक्त मामले में फैसले की चर्चा चल रही थी। इसी दौरान वहां वह लोग पहुंच गए जो पूर्व में प्रधान के खिलाफ चुनाव लड़ चुके थे और फैसला नहीं होने दे रहे थे।

और हाथापाई करने लगे। इसी दौरान हमलावरों ने ग्राम प्रधान के भाई से कहासुनी शुरू कर दी। जिसके बाद भाई भागकर घर की ओर गया और ग्राम प्रधान को फोन किया। जब प्रधान महमूद आलम उर्फ ​​बाबर घर से बाहर निकले तो देखा कि एक दर्जन से अधिक हमलावर ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं और फायरिंग कर रहे हैं और 10 से 15 हमलावरों ने घर पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनमें से एक ने फायरिंग कर दी। जिससे ग्राम प्रधान महमूद आलम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पीड़ित प्रधान ने सात आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag