- मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा की आग, जिरीबाम में पांच लोगों की मौत

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा की आग, जिरीबाम में पांच लोगों की मौत

जिरीबाम हिंसा मणिपुर के जिरीबाम जिले में हुई हिंसक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हिंसक झड़प में चार लोगों की मौत हो गई। इस सप्ताह राज्य के कई जिलों में हिंसक घटनाएं हुई हैं। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में उग्रवादियों ने शुक्रवार दोपहर एक रिहायशी इलाके पर रॉकेट से हमला किया।

जिरीबाम। मणिपुर में हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को जिरीबाम जिले में हुई हिंसक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि सोते समय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर अकेले रह रहे एक व्यक्ति के घर में आतंकवादी घुसे और सोते समय उसे गोली मार दी।

चार हथियारबंद लोगों की मौत

अधिकारी ने आगे बताया कि गोलीबारी में तीन पहाड़ी उग्रवादियों समेत चार हथियारबंद लोग मारे गए। उग्रवादियों ने रॉकेट से हमला किया था इस सप्ताह राज्य के कई जिलों में हिंसक घटनाएं हुई हैं। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में उग्रवादियों ने शुक्रवार दोपहर एक रिहायशी इलाके में रॉकेट से हमला किया। हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

वहीं, इससे पहले उग्रवादियों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के एक गांव में पांच खाली घरों को जला दिया था। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों को खदेड़ दिया था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag