- Rahul Gandhi leadership: पर मनमोहन सिंह का 11 साल पुराना ट्वीट वायरल, अब लोग कर रहे ऐसे कमेंट

Rahul Gandhi leadership: पर मनमोहन सिंह का 11 साल पुराना ट्वीट वायरल, अब लोग कर रहे ऐसे कमेंट

Rahul Gandhi leadership: राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 11 साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rahul Gandhi leadership: राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 11 साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करने को लेकर खुशी जताई थी। 

मनमोहन सिंह का यह पोस्ट 7 सितंबर 2013 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (तब ट्विटर) पर किया गया था। इस पोस्ट में लिखा है, मुझे राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने में खुशी होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में अभी भी कुछ ऐसे नेता हैं जो राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। फिलहाल राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।

यूजर्स कर रहे हैं तरह-तरह के कमेंट

सोशल मीडिया पर लोगों ने मनमोहन सिंह के इस ट्वीट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एके नाम के यूजर का कहना है, बात उम्र या वरिष्ठता की नहीं है, लेकिन लानत है, अगर आप इतने लंबे समय से सार्वजनिक सेवा में हैं, तो आप इससे ज्यादा सम्मान के हकदार हैं। यह गुलामी जैसा है।

'तो मनमोहन सिंह रेहान वाड्रा के लिए ट्वीट करेंगे'

रमेश तिवारी नाम के यूजर ने जवाब में लिखा, अगर मनमोहन सिंह 20 साल और दुनिया में रहे तो रेहान वाड्रा के लिए भी यही ट्वीट करेंगे। कांग्रेस में बुजुर्ग कांग्रेसियों ने नेहरू के नेतृत्व में, इंदिरा गांधी के नेतृत्व में, राजीव गांधी के नेतृत्व में, सोनिया गांधी के नेतृत्व में और राहुल गांधी के नेतृत्व में काम किया है। अब सिर्फ रेहान वाड्रा ही बचे हैं।

'परिवारवाद की राजनीति के आगे झुकने वाला प्रधानमंत्री'

व्यास लक्ष्मीनारायण नाम के यूजर ने कमेंट में लिखा है, वह जिस पद पर थे, वह कितनी शर्म की बात है। परिवारवाद की राजनीति के आगे झुकने वाला प्रधानमंत्री। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में दशकों से गुलामी किस हद तक चली आ रही है।

'व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंध'

विवेक नाम के यूजर ने कहा, यह भारतीय राजनीति की जटिलताओं पर एक नया नजरिया पेश करता है। यह दिखाता है कि नेताओं का व्यक्तिगत और राजनीतिक अनुभव उनके फैसलों को कैसे प्रभावित करता है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंध किस तरह सरकार के कामकाज और जनता की धारणा को आकार देते हैं।

'गांधी नेहरू परिवार खुद को भारत की संस्थाओं से ऊपर समझता है'

राहुल सिंह सोलंकी नाम के यूजर ने कहा कि यह मानसिक गुलामी का एक आदर्श उदाहरण है। लक्ष्मी सिंह कहती हैं, यह सीधे तौर पर गुलामी की शपथ है। विवेक राय नाम के यूजर का कहना है कि यह कथित गांधी नेहरू परिवार खुद को भारत की संस्थाओं से ऊपर समझता है। जबकि राजीव शर्मा नाम के यूजर ने इसे शर्मनाक बताया है। इसके अलावा मनमोहन सिंह को कठपुतली पीएम भी बताया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag