- 'पंख आपके हैं, आसमान नहीं', क्या शशि थरूर कांग्रेस छोड़ेंगे? खड़गे के कटाक्ष के बाद राजनीतिक हलचल तेज़

'पंख आपके हैं, आसमान नहीं', क्या शशि थरूर कांग्रेस छोड़ेंगे? खड़गे के कटाक्ष के बाद राजनीतिक हलचल तेज़

कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पार्टी के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने थरूर द्वारा पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए 'देश पहले' है, जबकि कुछ के लिए 'पहले मोदी, फिर देश' है। थरूर ने परोक्ष रूप से थरूर को जवाब दिया कि उन्हें अपने विचार व्यक्त करने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार की कूटनीतिक पहलों में सबसे आगे रहने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर के अपनी पार्टी के साथ रिश्ते लगातार असहज होते जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के तंज पर थरूर के सूक्ष्म जवाब से यह स्पष्ट हो गया है कि न केवल पार्टी नेतृत्व के साथ उनकी दरार बढ़ रही है बल्कि दूरी भी बढ़ने लगी है।

थरूर द्वारा पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ किए जाने के संदर्भ में खड़गे ने बुधवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 'देश पहले' के मंत्र में विश्वास करती है, लेकिन कुछ के लिए यह 'पहले मोदी और फिर देश' है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस तंज के कुछ देर बाद ही थरूर ने एक्स की एक मशहूर लाइन उद्धृत की, "उड़ने के लिए आपको इजाजत की जरूरत नहीं होती, पंख आपके हैं और आसमान किसी का नहीं है।" बेशक, थरूर ने सीधे या परोक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी का जिक्र नहीं किया, लेकिन इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने यह संदेश साफ कर दिया कि अपने विचार व्यक्त करने के लिए उन्हें पार्टी की राजनीतिक वैचारिक सीमा को पार करने में कोई गुरेज नहीं है। 

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646



शशि थरूर ने पीएम मोदी को देश की प्रमुख संपत्ति बताया था मालूम हो कि सोमवार को एक लेख में थरूर ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद कूटनीतिक पहुंच राष्ट्रीय संकल्प और प्रभावी संचार का क्षण था और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक मंच पर भारत के लिए प्रमुख संपत्ति करार दिया था। जाहिर है, उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस को रास नहीं आई। विदेश नीति के मामले में पीएम मोदी की तारीफ करने वाले थरूर के लेख पर कांग्रेस की नाखुशी का एक संकेत बुधवार को मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तब मिला, जब इस बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के लिए देश पहले है। जबकि कुछ लोगों के लिए मोदी पहले और देश बाद में है और ऐसी सोच के बारे में हम क्या कर सकते हैं।


शशि थरूर अंग्रेजी अच्छी जानते हैं और इसीलिए हमने उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति में रखा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद उन्होंने गुलबर्गा में सबसे पहले कहा था कि देश सर्वोच्च है और पार्टियां या राजनीति उसके बाद आती हैं। इसीलिए कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों ने एक स्वर में पाकिस्तान के खिलाफ सेना और सरकार का समर्थन किया और किसी ने कुछ नहीं कहा। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री अपने चुनावी भाषणों में सेना के पराक्रम को मुद्दा बना रहे हैं, जो बिल्कुल गलत और अस्वीकार्य है। 

खड़गे ने कहा कि सभी विपक्षी दल सेना के साथ खड़े थे लेकिन पीएम मोदी अपने चुनावी भाषणों में हमारे खिलाफ बोल रहे हैं, जो देश की राजनीति के लिए बहुत खतरनाक है। खड़गे ने थरूर के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर ध्यान नहीं देते हुए कहा कि कार्यसमिति में 90 से ज्यादा सदस्य हैं और जो कोई भी कहता है, उसकी सोच क्या है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag