शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर लगातार उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पक्षी की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर पर लिखा था, 'उड़ने के लिए इजाजत मत मांगो। पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं है।'
नई दिल्ली। कांग्रेस में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हाल ही में हुई तनातनी से तो यही लगता है। दरअसल, खड़गे ने थरूर का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था और कहा था कि कुछ लोगों के लिए मोदी पहले हैं और देश बाद में।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
अब इस पर शशि थरूर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि पंख तुम्हारे हैं, लेकिन आसमान किसी का नहीं है। उड़ने के लिए इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी कई मौकों पर थरूर की राय पार्टी लाइन से अलग रही है, जिसके बाद कई कांग्रेस नेताओं ने उन पर टिप्पणी की थी। थरूर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
शशि थरूर ने लगातार अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पक्षी की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर पर लिखा था, 'उड़ने की इजाजत मत मांगो। पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं।'
ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर में हुई सर्वदलीय बैठक में शशि थरूर भी शामिल थे। पार्टी के भीतर कई बार विरोध झेल चुके शशि थरूर को इस बार खुलकर विरोध का सामना करना पड़ा। उन पर भाजपा का सुपर प्रवक्ता होने का आरोप तक लगा। पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस के कई नेताओं ने उनकी आलोचना की थी।
इसके बाद थरूर ने कहा था कि जब वह वैश्विक मंच पर होते हैं तो पार्टी और अन्य सीमाओं से ऊपर उठ जाते हैं। आरोपों पर थरूर ने कहा था कि मेरे लिए देश पहले है और पार्टी बाद में। द हिंदू अखबार में लिखे एक लेख के बाद कांग्रेस आलाकमान की उनके प्रति नाराजगी बढ़ गई थी।
कांग्रेस ने बयान से खुद को अलग कर लिया
कांग्रेस ने थरूर की राय से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद खड़गे ने कहा था कि थरूर अंग्रेजी में बहुत अच्छे हैं और हमने उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बनाया है. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद 26 निर्दोष लोग मारे गए और पूरा विपक्ष सेना के साथ खड़ा है. खड़गे ने कहा, 'हमने पहले भी कहा था कि देश पहले आता है और पार्टी बाद में. लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि मोदी पहले आते हैं और देश बाद में. हम क्या कर सकते हैं?' दरअसल, कांग्रेस लगातार पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है.