- जेडीयू ने आज फिर बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया, इनमें विधायक गोपाल मंडल समेत पांच पर गाज गिरी है।

जेडीयू ने आज फिर बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया, इनमें विधायक गोपाल मंडल समेत पांच पर गाज गिरी है।

जेडीयू ने आज फिर बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस सूची में विधायक गोपाल मंडल और पूर्व विधायक महेश्वर यादव भी शामिल हैं। बिहार चुनाव से पहले जेडीयू की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है।

बिहार विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है और जेडीयू लगातार बागी नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। आज जेडीयू ने एक बार फिर बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित करते हुए दूसरी सूची जारी की है। इससे पहले कल यानी शनिवार को भी जेडीयू ने 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था।

आज किन नेताओं को मिली सजा?
जेडीयू ने आज विधायक गोपाल मंडल, पूर्व विधायक महेश्वर यादव और पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह समेत पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है।

शनिवार को भी ग्यारह नेताओं को सजा मिली थी।
शनिवार को जेडीयू ने 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। यानी जेडीयू ने दो दिनों में 16 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। शनिवार को जेडीयू ने चार पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया था। निष्कासित लोगों में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह के साथ ही महुआ से जदयू प्रत्याशी आसमा परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव कब हैं?
इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएँगे। यहाँ मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है, लेकिन प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी मैदान में है। देखना दिलचस्प होगा कि बिहार की जनता किसे अपना आशीर्वाद देकर जीत का सेहरा पहनाती है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag