- एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए, इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने का सही तरीका क्या है?

एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए, इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने का सही तरीका क्या है?

अखरोट में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितने अखरोट आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं?

हमारी दादी-नानी के ज़माने से ही अखरोट को स्वास्थ्य के लिए वरदान माना जाता रहा है। आपकी जानकारी के लिए, अखरोट आपके स्वास्थ्य के लिए तभी फायदेमंद हो सकता है जब आप इस सूखे मेवे का सेवन सही मात्रा में और सही तरीके से करें। ज़्यादा अखरोट खाने से आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक की बजाय नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। आइए जानें कि आपको एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए...

कितने अखरोट फायदेमंद हैं? रोज़ाना लगभग 30 ग्राम से 60 ग्राम अखरोट का सेवन किया जा सकता है। 30 ग्राम से 60 ग्राम का मतलब है कि रोज़ाना 2 से 6 अखरोट खाने से आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए, इससे ज़्यादा अखरोट खाने से न सिर्फ़ आपकी सेहत, बल्कि आपकी त्वचा पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

कैसे करें सेवन: पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें रात भर पानी में भिगो दें। इस तरह अखरोट खाने से पाचन क्रिया काफी आसान हो जाती है। इसके अलावा, ध्यान रखें कि अगर आपका पाचन तंत्र कमज़ोर है, तो आपको अपने दैनिक आहार में केवल 1-2 अखरोट ही शामिल करने चाहिए।

आपको मिलेंगे कई फायदे: अखरोट दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस सूखे मेवे का सेवन हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए भी किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वज़न घटाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए भी अखरोट खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अगर आप ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो भी आप इस सूखे मेवे का सेवन कर सकते हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag