- दिल्ली में 10 क्विंटल वेस्ट लोहे से डेवलप किया गया वेस्ट टू वंडर पार्क

नई दिल्ली। केशवपुरम जोन के अशोक विहार फेस-1 के एफ ब्लाक के सेंट्रल पार्क में नगर निगम की ओर से करीब दस क्विंटल वेस्ट लोहे व अन्य सामान से जी-20 की थीम पर ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क विकसित किया गया है। सांसद डा। हर्षवर्धन ने शनिवार को इस पार्क का उद्घाटन किया।  डा। हर्षवर्धन ने कहा कि केशवपुरम में इस प्रकार का यह पहला पार्क है जहां पर वेस्ट-टू-वंडर के तहत पुराने लोहे टूटे हुए झूले प्लास्टिक की सीट्स पेड़ों के गले व खराब लकड़ियों का इस्तेमाल कर इसे विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन का अध्यक्ष बनाया जाना सभी के लिए गौरव का विषय है और इस परिप्रेक्ष्य में समस्त दिल्ली का सुंदरीकरण करने का कार्य जोर-शोर पर किया जा रहा है। विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा किसी प्रकार का कोई खर्च नहीं किया गया है। इसे पूरी तरह से पुराने व खराब सामग्रियों को एकत्रित कर स्थानीय आरडब्ल्यूए व जनता के सहयोग से सुंदर बनाया गया है। डा। हर्षवर्धन ने वेस्ट-टू-वंडर पार्क को विकसित करने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस पार्क को विकसित करने के लिए सूखे पत्तों दस क्विंटल लोहे (जोकि टूटे बैंच झूलों पाइप आदि) 50 किलो टूटे पाइप 70 वर्ग फीट लकड़ी के बोर्ड 1200 वर्ग फीट मार्बल 500 वर्ग फीट लाल बजरी व 700 फीट सफेद बजरी का इस्तेमाल किया गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag