- भोपाल की 7 विधानसभा सीटों के लिए तेज हुई जोर आजमाइश

दिग्विजय और शिवराज के कार्यक्रमों से चढ़ा सियासी पारा
- प्रभारी मुकेश नायक कर चुके हैं 40 से ज्यादा बैठकें
भोपाल। भोपाल की 7 विधानसभा सीटों में से 4 पर बीजेपी ने और 3 सीटों पर कां भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी भले ही 6 महीने का समय बाकी हो लेकिन प्रदेश की राजधानी भोपाल की 7 विधानसभा सीटों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है। लगातार हारने वाली भोपाल की 2 विधानसभा सीटों गोविंदपुरा और बैरसिया पर दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाला है। बैठक कर संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के कब्जे वाली विधानसभा सीटों पर नजर जमाए हैं।
मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना कार्यक्रम के तहत भोपाल की 3 विधानसभा सीटों को कवर कर डाला। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के कब्जे वाली उत्तर विधानसभा सीट के 2 क्षेत्रों ईदगाह हिल्स और टीला जमालपुरा पर पहुंचकर लाडली बहनों से सीधा संवाद किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कब्जे वाले बरखेड़ी क्षेत्र में पहुंचे और यहां रशीदिया स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी पहुंचे और यहां जवाहर चौक और पंचशील नगर क्षेत्र में कार्यक्रम किए। हालांकि बीजेपी का कहना है मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को चुनाव से जोड़कर ठीक देखना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को राजनीतिक फायदे से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में जा रहे हैं योजना की समीक्षा कर रहे हैं संवाद के जरिए हकीकत को देख रहे हैं।
कांग्रेस ने लगाया पूरा जोर
राजधानी की 7 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पूरा दम लगा रही है। यही वजह है कि दिग्विजय सिंह के गोविंदपुरा और बैरसिया में बैठक करने के बाद भोपाल प्रभारी मुकेश नायक 40 से ज्यादा बैठकें अलग-अलग सीटों पर जाकर कर चुके हैं। 1 मई को मजदूर दिवस पर कमलनाथ गोविंदपुरा सीट पर श्रमिकों को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस नेता मुकेश नायक का दावा है राजधानी की सभी 7 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिलेगी। महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दे बीजेपी के खिलाफ हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में भोपाल की 7 विधानसभा सीटों में से 4 पर बीजेपी ने और 3 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। अब कांग्रेस की कोशिश 2018 के चुनाव से ज्यादा सीटें जीतने की है। भाजपा भी अब कांग्रेस के कब्जे वाली विधानसभा सीटों को हथियाने का प्लान बना रही है। इसकी कमान खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संभाली है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag