- पानी से भरे गड्ढे में किशोर डूबा

ग्वालियरजिले के में डबरा के सहराई गांव के पास एक 13 वर्षीय किशोर  नहाते समय गड्‌ढे में डूब गया। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीणों ने खोजबीन प्रारंभ कर दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। गड्ढे में किशोर को खोजने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। 
 जानकारी के अनुसार डबरा की जवाहर कॉलोनी निवासी नंदू बंशकार का 13 वर्षीय बालक शिवम बंशकार बुधवार को अपने दोस्तों के साथ दोपहर के समय सहराई गांव के पास बने गड्ढे में नहाने चला गया था। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान शिवम गहरे पानी में डूब गया जो दोस्त तैरना जानते थे वह बाहर निकले और तत्काल लोगों को सूचना दी। आसपास ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस और शिवम के पिता को भी सूचना मिली तो वह तत्काल सहराई पहुंच गए।
 पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी है 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag