- युवा संगम में होगा संस्कृति का आदान-प्रदान, 50 विद्यार्थी जाएंगे कर्नाटक

भोपाल। मध्यप्रदेश और कर्नाटक के विद्यार्थियों के बीच एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा शुरू की गई युवा संगम योजना के तहत मध्यप्रदेश और कर्नाटक के विद्यार्थी एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस योजना के तहत पर्यटन, परंपरा, प्रगति, परस्पर संपर्क और प्रौद्योगिक विकास जैसे विचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलाजी (मैनिट) में युवा संगम-फेस दो का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से दूसरे राज्यों के साथ विद्यार्थी एक्सचेंज प्रोग्राम के साथ-साथ एक्सपोजर यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मैनिट भोपाल मध्य भारत का नोडल केंद्र बनाया गया है। मध्यप्रदेश और कर्नाटक के बीच विद्यार्थियों का आदान-प्रदान होगा। इसमें कर्नाटक के 50 विद्यार्थी 13 से 18 मई तक भोपाल आएंगे, वहीं मप्र के 50 विद्यार्थी नौ से 17 मई तक कर्नाटक जाएंगे।
इस योजना के तहत विद्यार्थी सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों, कौशल विकास पर कार्यशाला और ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के दौरे में भाग लेंगे। वे स्थानीय समुदायों से भी संवाद करेंगे, स्थानीय व्यंजन का स्वाद लेंगे और क्षेत्र की परंपराओं और रीति-रिवाजों को समझेंगे। इस पहल के जरिए युवाओं के बीच ज्ञान और संस्कृति का आदान-प्रदान होगा। इससे सभी जुड़ सकेंगे और एक-दूसरे की भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को समझ सकेंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag