- खिलाड़ियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने कहा-भाजपा सरकार कर रही खिलाडियों के साथ अन्याय 
भोपाल । राजधानी में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में धरना दे रहे खिलाड़ियों के समर्थन में उतर कर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश चौकसे ने किया। युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सरकार को खिलाड़ियों को न्याय देना चाहिए। इस दौरान जेपी धनोपिया राजकुमार सिंह, रवि परमार, अक्षय तोमर, राजवीर सिंह, विराज यादव अरूण राजपूत, देव अवस्थी, आशीष शर्मा, पर्व ठाकुर, विकास ठाकुर समेत दर्जनों युवा मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में गिरफ्तारी की मांग को लेकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग, रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता सरिता मोर, संगीता फोगाट, सत्यव्रत मलिक, जितेंद्र और राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता सुमित मलिक प्रदर्शन कर रहे है। मालूम हो कि कथित यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कुश्ती खिलाड़ी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यौन शोषण मामले को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विगत कई दिनों से खिलाडी प्रदर्शन कर रहे है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को देर रात हाथापाई कर प्रदर्शन समाप्त करने की विफल कोशिश की जिसकी कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार शब्दों में निंदा की गई।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag