- सर्बिया में 24 घंटे में दूसरी बार गोलीबारी, आठ लोगों की मौत

बेलग्रेड। सर्बिया में एक दिन में गोलीबारी की दूसरी घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है, और 10 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों नेबताया कि बेलग्राद के दक्षिण में एक गांव में एक बंदूकधारी ने चलती गाड़ी से स्वचालित हथियार से गोलीबारी की। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे दुबोना में हुई। गृह मंत्री ब्रातिस्लाव गैसिक ने 21 वर्षीय संदिग्ध की पहचान उरोस बी के रूप में की है जो फरार है। स्वास्थ्य मंत्री डेनिका ग्रुजिसिक और सुरक्षा खुफिया एजेंसी के प्रमुख अलेक्जेंडर वुलिन ने शुक्रवार तड़के इलाके का दौरा किया।
शुक्रवार सुबह सर्बियाई मीडिया ने कहा कि डबोना और म्लाडेनोवैक गांवों में विशेष पुलिस बल पहुंच गया है। घटनास्थल की तस्वीरों में बंदूकधारी का पता लगाने के लिए पुलिस अधिकारी चौकियों पर कारों को रोकते दिख रहे हैं। एक हेलीकॉप्टर, ड्रोन और कई पुलिस गश्ती दल भी दुबोना के आसपास के इलाके में संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया में कहा गया है कि गुरुवार शाम दुबोना के एक पार्क में एक पुलिस अधिकारी के साथ बहस के बाद बंदूकधारी ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेंट्रल बेलग्रेड के व्लादिस्लाव रिबनिकर प्राइमरी स्कूल में एक 13 वर्षीय लड़के ने आठ साथी छात्रों और एक सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag