- दोनों भाई-बहनों ने यूपी में प्रचार किया कितनी सीटें जीती: येदियुरप्पा

बेंगलुरु। कर्नाटक चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी के दिगग्ज नेता और पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज करार दिया है। येदियुरप्पा यहीं नहीं रुके राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। येदियुरप्पा ने कहा कि भाई-बहन ने यूपी विधानसभा में भी चार पांच महीनों तक प्रचार किया था। लेकिन नतीजा क्या हुआ कांग्रेस ने यूपी में केवल 2-3 सीटें ही जीतीं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की स्थिति को समझते हुए रोड शो और रैलियां कीं। मुझे विश्वास है कि हम कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कम से कम 135 सीटें जीत रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रोड शो के बाद प्रियंका गांधी मीडिया से मुखातिब हुईं। प्रियंका ने कहा कि, हम बहुत आश्वस्त और आशान्वित हैं। मैं सीटों को लेकर भविष्यवाणी नहीं करूंगी। मैं केवल उस प्रतिक्रिया को देख सकती हूं जो हमें जनता से मिली है। कर्नाटक के लोग भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag