- खरगोन जिले में पुल से नदी में गिरी बस, 15 यात्रियों की मौत, 25 लोग घायल

खरगोन । खरगोन जिले में पुल से बस नदी में गिर गई। इसमें अभी तक 15 यात्रियों की मौत हुई है  और 25 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा जिले के डोंगरगांव पुल पर हुआ। जहां करीब 20 फीट नीचे बस गिर गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।मीडिया के आनुसार मां शारदा ट्रैवल्स की बस खरगोन से इंदौर जा रही थी। हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। जब बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी। तभी बस नीचे गिर गई। इसके बाद बहुत जोर की आवाज आई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बस गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस में 35 से अधिक यात्री थे। राज्य  के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दुख जताया और उन्होंने जानकारी दी कि 15 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिये गए हैं। शिवराज चौहान सरकार ने बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं गंभीर घायलों को 50-50 हजार, साधारण घायलों को 25-25 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। दुर्घटना में घायलों के पूरे  इलाज की व्यवस्था सरकार करेगी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag