- केजरीवाल खुश तो बहुत होंगे आज, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या ताकत दे दी, दिल्ली पर फैसले का पूरा लेखा-जोखा

नई दिल्ली। दिल्ली को लेकर आप सरकार और केंद्र के बीच चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। इसमें दिल्ली की आप सरकार को बड़ी राहत मिली है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली के लोगों के साथ न्याय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से शुक्रिया। इस निर्णय से दिल्ली के विकास की गति कई गुना बढ़ेगी। उन्होंने साफ कहा कि जनतंत्र की जीत हुई। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश संदेश देता है कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों का काम ‘‘गैर निर्वाचित अनधिकृत दावेदारों के बजाय, निर्वाचित सरकार के माध्यम से दिल्ली के लोगों की सेवा करना है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए आठ साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी, आज उन लोगों की जीत हुई। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ी जीत का तोहफा दिया है। जिस प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार और पीएम मोदी ने देशभर में चुनी हुई सरकारों को असंवैधानिक तरीके से हड़पने की मुहिम चला रखी थी उसपर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा तमाचा है। आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि सत्यमेव जयते!सालों की लड़ाई के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को उसका हक दिलवाया है। 
दिल्ली की मंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता के काम में अब कोई अड़ंगा नहीं लगा पाएगा। ये ऐतिहासिक निर्णय दिल्ली की जनता की जीत है। अब दिल्ली दुगनी गति से विकास करेगी। सभी को बधाई! राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने दिल्ली की जनता का 8 साल बर्बाद कर दिया। हर काम में रोड़ा लगाया उनकी दुर्भावनापूर्ण कार्यवाहियों का आज अंत हो गया। एलजी बॉस नहीं चुनी हुई सरकार के पास सारे अधिकार। 


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag