- द केरला स्टोरी के संदर्भ में सरमा ने कहा....केरल अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा

गुवाहाटी। अभिनेता अदा शर्मा स्टारर द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को फिल्म को राज्य में कर मुक्त घोषित कर दिया। इसके पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। वहीं बंगाल जैसे राज्य में फिल्म पर बैन भी लगा दिया गया है। 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि द केरल स्टोरी और सोशल मीडिया पर चल रहे असल इंटरव्यू देखने के बाद साबित होता है कि केरल अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आतंकवादी संगठनों द्वारा मासूम महिलाओं का इस्तेमाल किए जाने पर केरल की जनता को अपनी आवाज उठानी चाहिए। असम में इसतरह के मामले नहीं हैं, लेकिन महिलाओं के धर्म परिवर्तन की घटनाएं जरूर सामने आई हैं।
विभिन्न राज्यों में द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने से कुछ हासिल नहीं होगा। यह फिल्म किसी समुदाय के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है। जिन्होंने भी इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया उन्हें लगता है कि यह फिल्म मुस्लिम समुदाय के ख़िलाफ है। ऐसा नहीं है। बल्कि फिल्म आईएसआईएस के खिलाफ है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag