- विधानसभा चुनाव तक इकबाल सिंह बैंस ही रहेंगे मुख्य सचिव

भोपाल ।   मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ने की संभावना है। नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए सेवा अवधि छह माह बढ़ाने पर लगभग सभी स्तर पर सहमति है। अब केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। यह 31 मई से पहले भेजा जाएगा, क्योंकि 31 मई को उनकी सेवावृद्धि की अवधि समाप्त हो रही है। बता दें कि नवंबर 2022 में बैंस की अर्धवार्षिकी आयु पूरी हो चुकी है। सेवानिवृत्ति के दिन ही उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दी गई थी। उनके बैच 1985 के सभी अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 
मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से सरकार की योजनाओं को मुख्य सचिव क्रियान्वित करा रहे हैं, उससे उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दिए जाने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री के साथ उनका तालमेल भी अच्छा है। पिछले माह कुछ कलेक्टरों के स्थानांतरण किए गए तो उसमें मुख्य सचिव की पसंद को महत्व दिया गया।  बैंस को सेवा वृद्धि देने से पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था पर केंद्र सरकार उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। अब उन्हें केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव बनाया गया है और चुनावी वर्ष में सरकार कोई प्रयोग भी नहीं करना चाहती है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य सचिव को छह माह की सेवा वृद्धि और दिलवा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह को भी सेवा वृद्धि दी गई थी। आइएएस संवर्ग में चयन के लिए डीपीसी 19 को धर, राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस संवर्ग में चयन के लिए 19 मई को संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होगी। इस बार एक साथ 33 पदों के लिए बैठक होगी। इसमें वर्ष 2021 के 19 और वर्ष 2022 के 14 पद शामिल हैं। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag