- मदर्स डे : सौतेली मां को मारी तलवार, हालत गंभीर

इंदौर  मदर्स डे पर महिला पर उसके सौतेले बेटों ने जानलेवा हमला किया है। महिला पर आरोप लगाया कि उसकी वजह से उनका घर खराब हो गया है। महिला की हालत नाजुक है। हमलावर पकड़ में नहीं आए हैं। घायल महिला का नाम संतोषी पति अशोक बामनिया है । आरोपियों के नाम कान्हा और विशाल है। संतोषी के पति अशोक का निधन हो गया है। वह बंगलों में काम करती है। आरोपियों के पिता से उसकी नजदीकी है, इसी बात को लेकर आरोपी नाराज है। कल संतोषी अपने घर के बाहर ही सब्जी खरीद रही थी। तभी आरोपी तलवार लेकर आए और जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला की बेटी ने बताया कि हमले में आरोपियों के मामा और एक अन्य भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag