- त्याग पत्र के बाद नलकूप चालक को नियम विरूद्ध ढंग से दे दिया नियुक्तिः कांग्रेस नेता ने किया जांच की मांग

बस्ती । भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधूसरन आर्य ने मुख्यमंत्री, सिंचाई मंत्री को पत्र भेजकर नलकूप चालक पद से त्याग पत्र देने वाले शम्भूनाथ को पुनः नियुक्ति किये जाने के उच्च स्तरीय जांच और दोषी विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।भेजे पत्र में साधूसरन आर्य ने कहा है कि रेलवे में लोको पायलट पद पर चयन के बाद नलकूप चालक शम्भूनाथ ने स्वेच्छा से त्याग पत्र दे दिया था और अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड सन्तकबीर नगर ने त्याग पत्र स्वीकार भी कर लिया। इसके बावजूद शम्भूनाथ को पुनः इसी पद पर नियुक्ति दे दिया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह नियुक्त पूरी तरह से नियम विरूद्ध है। मुख्य अभियन्ता नलकूप पूर्व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अयोध्या ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुये  अधिशासी अभियन्ता संत कबीर नगर एवं सम्बंधित सहायक से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होने 3 जनवरी 2023 के पत्रांक 5354 द्वारा भेजे पत्र में स्पष्ट रूप से जबाब मांगा है कि किन नियमों के तहत त्याग पत्र के बाद शम्भूनाथ को नलकूप चालक पद पर नियुक्ति कर दिया गया।  कांग्रेस नेता  साधूसरन आर्य ने कहा कि पूरी प्रक्रिया में नियमों की धज्जियां उडायी गई है। उन्होने मांग किया कि त्याग पत्र के बाद नियुक्ति देने वाले अधिशासी अभियन्ता नलकूप संतकबीर नगर के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही नियुक्ति को निरस्त किया जाय। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag