- स्वास्थ्य विभाग के नियमित कर्मचारियों की हड़ताल जारी

गुना। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के नियमित कर्मचरियों की अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी है। इस दौरान उनके द्वारा शास्त्री पार्क पर निरंतर विरोध धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग के नियमित कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। स्वास्थ विभाग के नियमित कर्मचारियों कर्मचारियों ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर बताया कि उनकी 12 सूत्रीय मांगों में मुख्य मांग वेतन विसंगति है। कर्मचारियों के अनुसार 3 साल पूर्व पदस्थ हुए सीएचओ को तो मप्र शासन 15000 इंसेंटिव दे रही है जबकि एएनएम 20 साल से सेवाएं देती आ रही है साथ ही नर्सिंग केडर की सभी कामों को संपादित करती आ रही है इसके बाद भी शासन उनको इनसेंटिव देने के मामले में अनदेखी कर रही है। नियमित कर्मचारियों की हड़ताल से गुना जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं उसके अंतर्गत आने वाले कई गांवों में टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। प्रसव केंद्रों पर प्रसूता को सेवाएं नहीं मिल पाई वापस लौट गईं। वर्तमान में उल्टी दस्त के लिए चलाए जा रहा हैं। जिसके स्वास्थ शिविर भी ठप पड़े हैं। जब तक शासन द्वारा नियमित स्वास्थ्य कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल धरना प्रदर्शन जारी रहेगी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag