- जेपी नड्डा फिर से क्यों बनाए गए बीजेपी अध्यक्ष? ये हैं कुछ बड़ी वजहें

मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार यानि 17 मई को मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर आये. लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में नड्डा का मुंबई दौरा अहम माना जा रहा है. आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा अपनी रणनीति बना रही है। इस बीच नड्डा बुधवार दोपहर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। जेपी नड्डा के दौरे का हिस्सा रहे मुंबई के कांदिवली में बीजेपी का एक कार्यक्रम चल रहा था. लेकिन इस कार्यक्रम में अचानक बिजली चली गई तो कार्यकर्ताओं ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर कार्यक्रम जारी रखा. हालाँकि कुछ देर बाद ही बिजली  वापस आ गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। इन दो दिनों में उनकी अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक में चुनाव संपन्न होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बूथ स्तर पर बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag