- AAP के खिलाफ खिलाफ जन आंदोलन करेगी भाजपा, उठाएगी अधिकारियों को परेशान करने का मुद्दा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कार्यालय परिसर में दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल. संतोष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा प्रदेश सह प्रभारी अलका गुर्जर विधानसभा में नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित अन्य नेता राष्ट्रीय कार्यालय परिसर पहुंचे हैं।  इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल. संतोष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा प्रदेश सह प्रभारी अलका गुर्जर विधानसभा में नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित अन्य नेता राष्ट्रीय कार्यालय परिसर पहुंचे हैं। इस दौरान दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछली कार्यकारिणी बैठक 23 व 24 जनवरी को हुई थी। उसके बाद से अबतक दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ 23 प्रदर्शन किए गए। भाजपा के आंदोलन के कारण आबकारी घोटाला में उप मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा। मुख्यमंत्री को जांच एजेंसी के सामने जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन इसकी आड़ में भ्रष्टाचार की जांच करने वाले अधिकारियों को परेशान करना पद से हटाना गलत है। इससे दिल्ली पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। भाजपा इसके खिलाफ जन आंदोलन करेगी। जरूरत के अनुसार अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। 30 मई से 30 जून तक नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह गलत बयान दिया था कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को मात्र तीन सौ करोड़ दिए गए हैं। सच्चाई यह है कि मोदी सरकार ने इस बार बजट में दिल्ली को विकास योजनाओं के लिए लगभग डेढ़ लाख करोड़ दिए हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag