- सीजीएसटी के शुरुआती सर्वे में 2 दिन में 45 फर्जी फर्म

भोपाल। मध्यप्रदेश में सीजीएसटी का सर्वे 16 मई से शुरू हो गया है। 2 दिन की जांच में भोपाल एवं आसपास के जिलों की 45 फर्जी फर्म जांच में सामने आए हैं। जिनका जीएसटी में रजिस्ट्रेशन है, किंतु वह अस्तित्व में नहीं मिली। ऐसी फर्म दस्तावेजों पर ही चल रही हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए भी फर्जी दस्तावेज लगाए गए हैं।सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने अभी तक 800 फर्म का सर्वे किया है। भोपाल के 18 जिलों में 130 फर्मों की जांच की गई। जिनमें 30 से 40 फ़ीसदी फर्म बोगस पाई गई हैं। जांच में जो फर्म बोगस पाई गई हैं। उनका तत्काल रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया गया।इन बोगस फर्म द्वारा लिए गए इनपुट टैक्स की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा लोहे के सरिया बनाने वाले, सेनेटरी वेयर, गुटखा पान मसाला, आयल सीड़ इत्यादि से जुड़ी हुई फर्म बोगस रजिस्ट्रेशन कराकर,कर चोरी कर रही थी। इनमें से अधिकांश फार्म छोटे स्तर की हैं। अतः कर चोरी भी छोटे स्तर की ही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag