-
अलर्ट- नहीं तपी रोहिणी पर खूब बरसेगा पानी, जानिए कैसा रहेगा मानसून
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में मानसून इस बार समय पर दस्तक देगा। मानसून करीब 6 जून को केरल पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून पश्चिमी मध्यप्रदेश से राज्य में दस्तक दे सकता है। हालांकि राज्य के करीब 65 प्रतिशत इलाके में बारिश सामान्य से कम होने का अनुमान जताया जा रहा है।
प्रदेश के 33 जिलों में सामान्य से कुछ कम बारिश हो सकती है। अच्छी बात यह है कि इस बार कहीं भी सूखा जैसी स्थिति नहीं बनेगी। इस बार नौतपा में सूरज ज्यादा गर्मी नहीं दिखा पाया। शुक्रवार को नौतपे के नौवें दिन राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हुई। सागर और ग्वालियर में बरसात हुई। बुरहानपुर में तो तेज आंधी भी चली।
मौसम विभाग के अनुसार एमपी में मानसून 18 जून को आ सकता है। मानसून पश्चिमी क्षेत्र के खरगोन और बुरहानपुर जिले से प्रदेश में प्रवेश करेगा। अच्छी बात यह है कि इस बार कहीं भी सूखा जैसी स्थिति नहीं बनेगी। प्रदेश के 33 जिलों में सामान्य से कुछ कम बारिश हो सकती है।
ग्वालियर चंबल संभाग, इंदौर संभाग, रीवा और सागर संभाग में सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम बरसात - मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्वालियर चंबल संभाग, इंदौर संभाग, रीवा और सागर संभाग में सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम बरसात होगी। प्रदेश के शेष 19 जिलों में सामान्य बारिश होने का अनुमान है। इनमें जबलपुर, भोपाल, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग शामिल हैं। इन संभागों में 105 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!