- अरबों की मालकिन हैं RRR स्टार की पत्नी, इस बड़े बिजनेस घराने की हैं बेटी, नेटवर्थ में पति से पीछे नहीं

अरबों की मालकिन हैं RRR स्टार की पत्नी, इस बड़े बिजनेस घराने की हैं बेटी, नेटवर्थ में पति से पीछे नहीं

मुंबई। साउथ के एक्टर राम चरण तेजा की पत्नी उपासना कामिनेनी अपने पति की तरह खुद के एक सफल बिजनेस वुमेन हैं। वह नेटवर्थ के मामले में अपने पति के कंधे से कंधा मिलाती दिखती हैं। वह कई कंपनियों के शीर्ष मैनेजमेंट का हिस्सा हैं। उपासना कामिनेनी और राम चरण की नेटवर्थ करीब 2500 करोड़ रुपये है। इसमें से उपासना की खुद की नेटवर्थ 1130 करोड़ रुपये है। वहीं, राम चरण की नेटवर्थ 1370 करोड़ रुपये है।


 उपासना के एक बेहद बड़े बिजनेस घराने से ताल्लुक रखती हैं। उत्तर भारत में यह बात बहुत कम लोगों को ही पता है।  उपासना के नाना का नाम प्रताप। सी. रेड्डी है। वह अपोलो हॉस्पिटल के चेयरमैन हैं। अपोलो भारत की पहली हॉस्पिटल चेन है। उनके नाना 21000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके नाना देश के 100 बड़े अरबपतियों में शामिल हैं। उपासना अपोलो हॉस्पिटल्स की वाइस प्रेसिडेंट हैं। उनकी मां शोभना अपोलो हॉस्पिटल की एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन हैं।

यहे भी जानिये .....................


उपासना ने इंटरनैशनल बिजनेस मार्केटिंग और मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने पढ़ाई के बाद फैमिली बिजनेस जॉइन किया। अगर आप इंश्योरेंस कंपनियों के बारे में जानते हैं तो आपने टीपीए का नाम सुना होगा। यह फेमिली हेल्थ प्लान इंश्योरेंस कंपनी है। उपासना इस कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उपासना के पिता भी एक बिजनेसमैन हैं। उनका नाम अनिल कामिनेनी है और वह केईआई समूह के संस्थापक हैं। उपासना इस कंपनी के भी बोर्ड का हिस्सा हैं। हालांकि, यह एक स्ट्राइक ऑफ कंपनी है। उपासना कामिनेनी की राम चरण की शादी 2012 में हुई थी। उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं। 


उपासना और राम चरण अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।  बता दें कि राम चरण भी दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी के बेटे हैं।खबरों के मुताबिक, फैमिली बिजनेस में आने से पहले उपासना एक फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं। हालांकि, उन्होंने यह फैसला बदल लिया और पहले हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में उतरीं। उसके बाद उन्होंने हैदराबाद में अपोलो हॉस्पिटल को जनरल मैनेजर के तौर पर जॉइन कर लिया। उपासना को उनके परोपकारी कामों के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि फिल्म आरआरआर के बाद देश ही नहीं पूरी दुनिया में राम चरण तेजा ने अपनी एक्टिंग का डंका बजवाया। वह केवल एक्टिंग ही नहीं बिजनेस में भी सफल हैं। 



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag