- केजरीवाल दिल्ली में क्यों नहीं दे रहे 300 यूनिट बिजली मुफ्त: वीरेंद्र सचदेवा

केजरीवाल दिल्ली में क्यों नहीं दे रहे 300 यूनिट बिजली मुफ्त: वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता को बताएं कि वह जो चुनावी वादे कर रहे हैं, उनमें से कितने दिल्ली में लागू कर पाए हैं। उत्तराखंड से शुरू होकर गुजरात, गोवा, कर्नाटक और अब छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा कर रहे हैं।
virendra sachdeva become news delhi bjp chief national president jp nadda  appoints him - वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली BJP के नये बॉस, जानिए कैसा रहा  राजनीतिक सफर , एनसीआर न्यूज

 तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, सभी वयस्क महिलाओं के लिए 1000 रुपये, मुफ्त परीक्षण, दवा, नए अस्पतालों के साथ ऑपरेशन, अस्थायी और तदर्थ कर्मचारियों का नियमितीकरण और संविदा नौकरियों की समाप्ति का ढोल पीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि दिल्ली के सभी उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त क्यों नहीं दे रहे हैं। केवल 200 यूनिट बिजली मुफ्त देकर अन्य राज्यों में क्यों झूठ बोल रहे हैं। केजरीवाल सरकार दिल्ली में कोई बेरोजगारी भत्ता नहीं देती न ही महिलाओं को कोई वजीफा देती है। आठ वर्षों के दौरान दिल्ली सचिवालय के एक भी कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया है।
ये भी जानिए...................

कौन हैं Virendra Sachdeva, जिन्हें बनाया गया दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष? | Who  is Virendra Sachdeva, who was made the President of Delhi BJP - Hindi  Oneindia
 उन्होंने कहा दिल्ली सरकार के कार्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों में तैनात सफाईकर्मी, गार्ड, नर्सिंग स्टाफ, डेटा ऑपरेटर और शिक्षक जैसी कई सेवाएं भी अनुबंधित कंपनियों के माध्यम से ली जाती हैं। यहां तक कि दिल्ली की बस सेवा भी निजी क्लस्टर बसों पर निर्भर है। उन्होंने सिर्फ सपनों का गारंटी कार्ड बनाया है, जिसे वह दिल्ली में पूरी तरह से लागू किए बिना पूरे देश में बेचने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए वे जिन राज्यों में भी गए हैं, वहां की जनता ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है।
Arvind Kejriwal Says Electricity Free For Usage Upto 200 Units In Delhi

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag