- डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने महामारी समझौते को अं‎तिम रुप देने में ‎‎दिखाई सजगता

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने महामारी समझौते को अं‎तिम रुप देने में ‎‎दिखाई सजगता

-पारंपरिक दवाइयों का ‎किया समर्थन, ‘आयुष्मान भारत’ को बताया सबसे बड़ी बीमा योजना 
जिनेवा । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने देश में चल रही  ‘आयुष्मान भारत’ योजना को सबसे बड़ी बीमा योजना बताया है। उन्होंने पारंप‎रिक दवाओं का भी समर्थन ‎किया है। बता दें ‎कि डब्ल्यूएचओ प्रमुख इन दिनों भारत की यात्रा पर है। यहां उन्होंने भारत के आतिथ्य और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया है।
Health:who प्रमुख ने कहा- कोरोना से भी खतरनाक महामारी आने वाली है, सबको  इसके लिए तैयार रहना चाहिए - Who Chief Said One More Dangerous Epidemic Than  Corona Will Come Soon Everyone

 गुजरात के गांधीनगर में चल रही जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के दौरान उन्होंने कहा कि मैं भारतीय सरकार को उनके आतिथ्य और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अभिवादन करता हूं। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि पारंपरिक औषधियों पर यह एक बहुत ही अनोखी बैठक है। अब से कुछ वर्षों में गुजरात पारंपरिक दवाओं का मक्का होगा। यह अद्वितीय है और यह बहुत महत्वपूर्ण है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में कहा कि कोविड-19 दुनिया के लिए स्वास्थ्य आपात नहीं रह गया है। हालांकि कोरोना वायरस आज के समय में भी दुनिया के लिए किसी वैश्विक खतरे से कम नहीं है। 
WHO Warns Of Next Pandemic, "With Even Deadlier Potential"
उन्होंने कहा ‎कि इन दिनों कोरोना वायरस का नया स्वरूप सामने आया है जो पहले से ही जांच के दायरे में है। ये नया वायरस ऐसा है जिसका स्वरूप कई बार परिवर्तित हुआ है। बीए.2.86 स्वरूप की वर्तमान में निगरानी और जांच की जा रही है जो एक बार फिर दर्शाता है कि सभी देशों को चौकसी बरतने की जरूरत है। उन्होंने सभी देशों से अनुरोध किया कि वे ‘महामारी समझौते’ को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि इसे अगले साल होने वाली विश्व स्वास्थ्य सभा में इसे स्वीकृत किया जा सके। घेब्रेयेसस ने जी-20 सदस्य देशों को अपने संबोधन में कहा ‎कि कोविड-19 ने हम सभी को यह अहम पाठ सिखाया है कि अगर स्वास्थ्य खतरे में है तो सबकुछ खतरे में है। दुनिया इस महामारी के कष्टपूर्ण पाठ को सीख रही है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत सऊदी अरब की अध्यक्षता के साथ हुई। 

ये भी जानिए...................
Pandemic far from over, will end when...: WHO chief's word of caution |  World News - Hindustan Times
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि महामारी समझौता और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों में संशोधन पर चर्चा में अच्छी प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों ही समावेशी, सुसंगत और न्यायसंगत वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचे के लिए कानूनी और संगठनात्मक खाका के निर्माण को लेकर आवश्यक है। इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर पर टेलीमेडिसिन की शुरुआत करने के लिए भारत की प्रशंसा की। उन्होंने भारत को विशेष रूप से दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ के माध्यम से लोगों तक सार्वभौम स्वास्थ्य बीमा पहुंचाने की उसकी प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी। 
WHO says end of COVID pandemic is in sight! - Times of India

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag