-
पाकिस्तानी सेना के जनरलों को मंजूर पश्तीन ने आखिर क्यों दी वार्निंग?
- आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहा अवाम दहशतगर्दी और सेना के जुल्मों से भी परेशान
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के आंतरिक हालात दिन पर दिन बद से बदतर होने की ओर बढ़ रहे हैं। एक बड़े आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहा अवाम दहशतगर्दी और सेना के जुल्मों से भी परेशान है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा अफगानिस्तान की सीमा पर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत और बलूचिस्तान की आम जनता को उठाना होता है। अवाम आतंकियों और सेना की कभी खत्म न होने वाली जंग में दोहरी मार झेलती है। इससे नाराज पठानों ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक बड़ा प्रदर्शन किया।
इसमें मशहूर पश्तून नेता मंजूर पश्तीन ने सेना के जनरलों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आए और पश्तूनों पर जुल्म करते रहे तो उनकी खाल खींच ली जाएगी। अब मंजूर पश्तीन के भाषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंजूर पश्तीन कह रहे हैं कि अगर पाकिस्तानी जनरल संविधान, इस्लाम और परंपराओं का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें इतिहास से सीखना चाहिए कि पश्तून लोग बदमाशों से कैसे निपटते हैं। बंगालियों ने तो पाकिस्तानी जनरलों की केवल पैंट ही उतार दी थी, लेकिन पश्तून और बलूच उनकी जिंदा खाल उतार देंगे। पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से परेशान होकर पश्तून अब अलग देश की मांग करने लगे हैं। पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर कहा है कि अगर देश में हालात नहीं सुधरे तो वे अलग देश की अपनी मांग तेज कर देंगे।
हाल ही में पाकिस्तान में पश्तूनों की ओर से इस्लामाबाद के सुप्रीम कोर्ट के सामने एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया। रैली में पश्तून नेता मंजूर पश्तीन सेना को चुनौती देते हुए यह कहते दिखे कि वे अलग देश की मांग करते रहेंगे। मंजूर पश्तीन ने रैली के दौरान यह भी कहा कि पाकिस्तान के नेता देश की सेना के जनरलों के गुलाम हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान के पीछे पाकिस्तानी सेना भी है, जो पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों पर हमला कर रहे हैं। मंजूर पश्तीन ने रैली के दौरान कहा कि पश्तूनों के खिलाफ अत्याचार बंद होने चाहिए और पाकिस्तानी सेना को तालिबान को तुरंत रोकना चाहिए। अगर आप पाकिस्तान को ठीक से चलाने में असमर्थ हैं, तो आपको हर दिन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!