- अंबरनाथ के प्राचीन शिव मंदिर की उखड़ रही शिल्पकला की मूर्ति, मंदिर में नारियल फोड़ने और पूजा-पाठ पर रोक

अंबरनाथ के प्राचीन शिव मंदिर की उखड़ रही शिल्पकला की मूर्ति, मंदिर में नारियल फोड़ने और पूजा-पाठ पर रोक

अंबरनाथ, । मुंबई से सटे अंबरनाथ में एक प्राचीन शिव मंदिर है जहां करीब एक हजार साल पुरानी प्राचीन सभ्यता के प्रमाण मिलते हैं। यह मंदिर अपनी शिल्पकला शैली के लिए जाना जाता है। पत्थरों पर खूबसूरती से नक्काशी की गई है। शिव भक्त बड़ी आस्था के साथ यहां भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने आते हैं। श्रावण माह में मंदिर में भीड़ बढ़ जाती है। लेकिन इन्हीं शिव भक्तों को अब मंदिर में पूजा करते समय कुछ प्रतिबंधों का पालन करना होगा।

Mumbai News Ambernath 963 year old Shiva temple will be beautified  government released Rs 138.2 crore-Mumbai News: अंबरनाथ के 963 साल पुराने शिव  मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, सरकार ने जारी किए 138.2

 दरअसल ९६० वर्ष पुरानी इस प्राचीन शिव मंदिर को अब ढहने का खतरा हो गया है। वरिष्ठ प्राच्यविद्या अध्यापक डाॅ. कुमुद कानेटकर ने पुरातत्व विभाग का ध्यान इस ओर दिलाया है. इसके बाद विभाग की ओर से तत्काल कदम उठाया गया है. अंबरनाथ के शिव मंदिर की शिल्पकला की मूर्तियां खराब हो रही हैं। इसके चलते प्राचीन शिव मंदिर में नारियल फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये आदेश पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मंदिर प्रशासन को दिए हैं. शिलाहार काल की उत्कृष्ट स्थापत्य कला की विरासत अंबरनाथ के शिव मंदिर की मूर्तियां खराब हो रही हैं। यह बात भी सामने आई है कि इस पर लगी कुछ मूर्तियां गिर गई हैं। यह चिंताजनक मामला हाल ही में वरिष्ठ प्राच्यविद्या डॉ. कुमुद कानेटकर के शिव मंदिर दौरे के दौरान सामने आया है।
ये भी जानिए.................

Mumbai News Ambernath 963 year old Shiva temple will be beautified  government released Rs 138.2 crore-Mumbai News: अंबरनाथ के 963 साल पुराने शिव  मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, सरकार ने जारी किए 138.2

- भारतीय पुरातत्व विभाग ने किया सर्वेक्षण  
डॉ. कुमुद कानेटकर ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. इसके बाद भारतीय पुरातत्व विभाग ने मंदिर क्षेत्र में पहुंचकर इसका निरीक्षण किया. पुरातत्व विभाग के निरीक्षण के बाद मंदिर परिसर में साउंड सिस्टम, मूर्तियों और प्रतिमाओं पर दुग्धाभिषेक, कहीं भी नारियल फोड़ने, मंदिर के अंदर होम हवन, पूजा- अर्चना पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शिव भक्तों को अब इन नियमों का पालन करना होगा.
Mumbai News Ambernath 963 year old Shiva temple will be beautified  government released Rs 138.2 crore-Mumbai News: अंबरनाथ के 963 साल पुराने शिव  मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, सरकार ने जारी किए 138.2

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag