- केंद्रीय बैंक के फैसले से अमेरिका के बाजारों में आई ‎गिरावट

केंद्रीय बैंक के फैसले से अमेरिका के बाजारों में आई ‎गिरावट

वाशिंगटन,। लगातार चौथी बार अमेरिका के केंद्रीय बैंक यानी फेडरल रिजर्व के फैसले से अमे‎रिकी बाजारों में ‎गिरावट आ गई है। जानकारी के अनुसार बैंक ने बुधवार को एफओएमसी बैठक में यह फैसला लिया है, जिसके बाद अमेरिकी बाजार में गिरावट आई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) ने बुधवार को देर रात (भारतीय समयानुसार) ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। यह लगातार चौथी बार है, जब एफओएमसी ने दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि अमेरिका में ब्याज दरें अब मौजूदा स्तर पर ही रहेंगी।


Market Outlook: आम बजट, अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय से तय  होगी शेयर बाजार की दिशा


 बता दें ‎कि अमेरिका में फिलहाल बैंक की ब्याज दरें 5.25 प्र‎तिशत से 5.5 प्र‎तिशत पर हैं। इधर एफओएमसी बैठक के बाद फेड प्रेसिडेंट जेरोम पॉवेल ने कहा ‎कि कमेटी इस बात से सहमत नहीं है कि दरों के टारगेट रेंज को कम करना फिलहाल उचित होगा। 
हालां‎कि ब्याज दरों में इस बार बदलाव भले ही नहीं हुआ हो लेकिन फेड की ओर से रुख में बदलाव जरूर देखने को मिलेगा। दो महीने पहले बैठक में फेड ने कहा था ‎कि दरों में इस साल कटौती हो सकती है। 

ये भी जानिए.................
Market Outlook: आम बजट, अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय से तय  होगी शेयर बाजार की दिशा


अब आर्थिक आंकड़ों से और भरोसे की जरूरत बताना यह दर्शाता है कि अगली बार भी बैठक में कटौती की उम्मीद मुश्किल है। दिसंबर के मुकाबले इस बार फेड के बयान में बदलाव का मतलब है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फिलहाल दरों में कटौती करने पर फोकस कर रहा है ताकि महंगाई पर काबू पाया जाए। फेड के रुख में यह बदलाव एक ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिका अर्थव्यवस्था में लगभग स्थिरता देखने को मिल रही है। 
Market Outlook: आम बजट, अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय से तय  होगी शेयर बाजार की दिशा

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag