- बहू की हत्या करने वाले ससुर ने जहर खाकर आत्महत्या की

बहू की हत्या करने वाले ससुर ने जहर खाकर आत्महत्या की

 शेखपुरा में एक ससुर ने अपनी बहू की चाकू मारकर हत्या की फिर खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने ससुर का शव लखीसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से बरामद किया है। मृतक अशोक सिंह (62) के पास से एक सुसाइड नोट में उसने अपनी बहू की हत्या करने की बात कबूली है। यह मामला गुरुवार रात 1 बजे बरबीघा थाना क्षेत्र के माउर गांव का है मृतक ने अपने 
सुसाइड नोट में बताया कि पिछले 15 दिन से खाने को लेकर उसका अपने बहू से विवाद चल रहा था। इसलिए उसने गुस्से में बहू का चाकू मार दिया। हालांकि घटना के बाद ससुर ने ही बहू को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे बरबीघा थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने इस  घटना की पुष्टि की है। घटना के समय मृतक अशोक सिंह की दोनों पोती घर में मौजूद थीं। 

अशोक सिंह ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अशोक कुमार अपने होश और हवास में आत्महत्या कर रहा हुं। मेरा अपनी बहू सिंधू कुमारी से पिछले 15 दिन से खाने को लेकर विवाद चल रहा था। वह कभी जली हुई रोटी देती थी तो कभी जली हुई सब्जी इसी को लेकर मैने उसे चाकू मार दिया था। घटना के बाद उसे बचाने के लिए मै उसे अस्पताल भी ले गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। अब अपनी गलती को मानते हुए मैं सुसाइड कर रहा हूं। मृतक महिला की शादी 13 साल पहले 2011 में हुई थी। उसका पति मुंबई में किसी कंपनी में गार्ड है। दोनों की दो बेटियां भी हैं जिसमे एक की उम्र 7 वर्ष और दूसरी की 5 वर्ष है। महिला की हत्या के समय ससुर औऱ दोनों बच्चियां घर में ही थींजिस समय ये घटना हुई उस समय महिला का पति ट्रेन से वापस घर लौट रहा था। पत्नी की हत्या की खबर सुन उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और वह वापस मुंबई चला गया।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag