- प्रेमानंद महाराज के दर्शन के बाद जेटी डेट पर निकले विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी आईं साथ- Video

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के बाद जेटी डेट पर निकले विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी आईं साथ- Video

विराट कोहली अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हाल ही में अपने परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज के आश्रम के दर्शन भी किए। कोहली का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। अब कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में जेटी डेट पर गए हैं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp- https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हाल ही में अपने परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज के आश्रम के दर्शन भी किए। कोहली का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। अब कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में जेटी डेट पर गए हैं।

विराट कोहली की इस जेटी डेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कोहली और अनुष्का को गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में बोटिंग का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। कोहली सफेद टोपी और काली टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। कोहली हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से लौटे हैं।

भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सीरीज में 3-1 से हराया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का सपना टूट गया।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। कोहली ने 5 मैचों की 9 पारियों में 23.75 की औसत और 47.98 की स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया। पूरी सीरीज में विराट के बल्ले से 15 चौके और 2 छक्के निकले।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag