दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर लॉरेन बेल का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रखा है।
इंग्लैंड की लॉरेन बेल दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में से एक हैं। खूबसूरती के मामले में लॉरेन किसी हॉलीवुड या बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। घातक गेंदबाजी के साथ-साथ वह अपनी खूबसूरती के लिए भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। लॉरेन का नया वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
लॉरेन का एक और नया वीडियो वायरल
लॉरेन की गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में होती है। उनका वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। सोशल मीडिया पर उनके सात लाख से भी ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। लॉरेन का नया वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह हर फ्रेम में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
वीडियो में लॉरेन अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ रही हैं। लेकिन इस दौरान लॉरेन की मुस्कान और हवा में लहराते बाल फैन्स के दिलों पर कहर ढा रहे हैं। लॉरेन अपनी अदाओं से लाखों फैन्स का दिल जीत रही हैं।
लॉरेन इंग्लैंड टीम का अहम हिस्सा हैं
लॉरेन इंग्लैंड टीम का अहम हिस्सा हैं। वह इस समय भारतीय महिला टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रही हैं। इससे पहले वह टी20 सीरीज में भी खेली थीं। जहां उन्होंने चार मैचों में 6 विकेट लिए थे।
लॉरेन ने साल 2022 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। तब से उन्होंने कई मौकों पर इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। लॉरेन ने इंग्लैंड के लिए 5 टेस्ट, 23 वनडे और 36 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान लॉरेन ने टेस्ट में लगभग 25 की औसत से 18 विकेट लिए हैं। वहीं, वनडे में उन्होंने लगभग 27 की औसत से 37 विकेट लिए हैं। जबकि टी20 में लॉरेन ने 18.34 की औसत से 50 विकेट लिए हैं।