- अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण, बीजेपी MLA ने दी थी अपनी सरकार को चेतावनी

भोपाल। सतना के मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा शनिवार को राजधानी के व्यापमं चौराहे पर लगी पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम अर्जुनसिंह की प्रतिमा का लोकार्पण नहीं किया। उन्होने अपना फैसला सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिले आश्वासन के बाद बदला है। गौरतलब है कि विधायक नारायण त्रिपाठी ने चेतावनी दी थी कि 4 मार्च से पहले अर्जुन सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण नहीं हुआ तो वे शनिवार को इसका लोकार्पण कर देंगे। विधायक की चेतावनी के बाद यहॉ सुबह से ही भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने के लिये सुरक्षा के अनरु इतेंजामो के साथ ही प्रतिमा के चारो और बैरिकैटस लगाये गये थे। विधायक त्रिपाठी शनिवार को व्यापमं चौराहे पर लगी अर्जुनसिंह की प्रतिमा पर पहुचें लेकिर उन्होने माल्यार्पण करने के बाद कहा कि 7 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में मेरी बात निगम कमिश्नर से हुई है। इसलिए लोकार्पण न करते हुए 7 मार्च को करेंगे। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि एक साल पहले उन्होने नानके पेट्रोल पंप चौराहे पर अर्जुन सिंह की प्रतिमा रस्सी-जंजीरों से जकड़ी खड़ी देखी थी। राजनीति दल और धर्म से ऊपर उठकर हमारे विध्न के जो भी महापुरुष हैं, उनके सम्मान के लिए जब जहां समय आएगा, मैं लड़ाई लड़ने को तैयार रहूंगा। उस समय भी प्रतिमा के अनावरण का प्रयास किया था। अर्जुन सिंह विंध्य की धरोहर हैं। सम्मान के साथ प्रतिमा का अनावरण कर दिया जाए, लेकिन कोई सुना नहीं। मुझे पता चला कि अर्जुन सिंह की वही प्रतिमा अब यहां व्यापमं चौराहे पर है। उनकी बात नहीं सूने जाने पर उन्होने खुद की प्रतिमा के लोकार्पण की बात कही थी। लेकिन अब प्रसन्नता है कि उनकी प्रतिमा का अनावरण सम्मान के साथ किया जाएगा। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag