- महिला दिवस पर हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन

भिण्ड । मध्य प्रदेश  खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार 8 मार्च महिला दिवस के उपलक्ष में 10 मार्च से 25 मार्च के मध्य जिले में महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना था जिसके परीपालन मे आज महिला कबड्डी और रस्साकास्सी प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शासकीय हाई स्कूल परा के खेल मैदान मे प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल परा उमेश सिंह करैया, खेल विभाग से राम बाबू कुशवाह और  ब्लॉक क्रीडा प्रभारी अटेर ब्रजेश शर्मा  उपस्थित रहे। मंच का संचालन शासकीय हाई स्कूल परा के शिक्षक युवराज भादोरिया  के द्वारा किया गया खेल एवं युवा कल्याण विभाग से ग्रामींण युवा समनवयक अटेर नीरज सिंह बघेल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत किया गया स्वागत उपरांत खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कब्बडी मैं शासकीय हाई स्कूल परा की पिंक हाउस  विजेता और जवासा की टीम उप विजेता रही एवं रस्सा कास्सी मैं शासकीय हाई स्कूल परा की पिंक हाउस  विजेता और शासकीय हाई स्कूल परा की येलो हाउस उप विजेता रही। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से  महिलाओं को ट्रॉफी मेडल सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत भी किया गया। शासकीय हाई स्कूल परा से शिशुपाल भादोरिया, साधना तोमर, अल्का बाजपेयी, युवराज भादोरिया, अजय तोमर राजेन्द्र सिंह, खुशिलाल कुशवाह, समस्त स्टाफ ने प्रतियोगिया के संचालन में सहयोग प्रदान किया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag