- धार्मिक उत्साह उमंग के साथ भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने


पांच सदियों से ज्यादा का संकल्प और सपना 22 जनवरी को हो रहा है पूरा- मंत्री राजपूत


सागर । धार्मिक उत्साह उमंग के साथ भगवान राम मंदिर अयोध्या  के प्राण  प्रतिष्ठा के साक्षी बनने का गौरव प्राप्त करें। पांच सदियों से ज्यादा का संकल्प और सपना 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है। उक्त विचार खाद्ध, नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में कलेक्टर सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, धर्म गुरुओं की बैठक में व्यक्त किये।इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ,वृंदावन बाग के महंत नर हरिदास जी, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी. सी. शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में धर्मगुरु मौजूद थे।

 

 

22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में स्वरूप की  प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में आयोजित बैठक में  गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सागर सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश के सभी व्यक्ति पूरे उत्साह  और उमंग के साथ 22 जनवरी को दीपक रोशनी करके इस पर्व के साक्षी बने।  मंत्री राजपूत ने कहा कि यह पांच सदियों से ज्यादा का संकल्प एवं सपना था, जो अब पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी ईमानदारी ,लगन के साथ जो सपना देखा था, वह 22 जनवरी को पूरा होगा और भारत के 140 करोड़ लोगों के सपने को भी पूरा होने का अवसर मिल रहा है।

 

 

मंत्री राजपूत ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान राम को उनके घर, मंदिर में विराजने का अवसर देखने का सौभाग्य हम सबको मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस महापर्व को हम दीपावली से भी बढ़कर  मनाएंगे। क्योंकि भगवान राम 14 वर्ष बाद जब अयोध्या लौटे थे, किंतु अब राम पांच सदियो के बाद अपने घर मंदिर में विराज रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर को हम पंचायत, वार्ड, नगर, जिला, संभाग  और प्रदेश में पूरे गौरव के साथ मनाएंगे । साथ ही आतिशबाजी, रोशनी ,दीपक जलाएंगे ।
मंत्री राजपूत ने कहा कि इस महापर्व को मनाने के लिए जहां मध्य प्रदेश शासन लगातार महापर्व महा उत्सव मनाने के लिए कार्य कर रहा है, वहीं हम सबको अपने-अपने घरों में दीपक, रंगोली ,सजाकर इस पर्व को मानना है।

ये भी जानिए...........

- देहात पुलिस ने किया हत्याकांड की बारदात का पर्दाफाश

 मंत्री राजपूत ने सागर सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश वासियों से अपील की है कि सभी अपने-अपने घरों पर रोशनी करें। दीपक जलाएं, फटाका फोड़े ,मिठाई बांटे। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि 22 जनवरी के दिन भगवान राम अपने नए मंदिर में  बिराजेंगे , वहीं हम सब इस अवसर को पूरे महापर्व की तरह मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के दिन से ही हम  इस अवसर को  पुनीत समझ कर प्रभात फेरी की शुरुआत करें और प्रत्येक वार्ड, मोहल्लों से प्रभात फेरी निकालना फिर से शुरू करें। उन्होंने कहा कि भगवान राम 550 वर्ष बाद अपने मंदिर में विराज रहे हैं ।इसको हम दीपावली से भी भव्य पर्व के रूप में मनाएंगे। 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag