- संगठन में ग्राम पंचायत तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो  महिलाओं को पूरा सम्मान मिले: जीतू पटवारी


भोपाल। प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज की स्थापना हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने की थी, उनका सपना था कि सरकार की योजनाओं का लाभ देश के एक छोटे से गांव में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी मिल सके।

 

 

 पंचायती राज की मूल भावना है कि ग्राम स्तर पर निम्न वर्ग के लोगों को सम्मान मिले। महिलाओं को ताकत मिले, इसलिए पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिये जाने की आवश्यकता है।श्री पटवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व बीएलए का प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जाये, मण्डलम-सेक्टर में भी महिलाओं की जिम्मेदारी तय की जाये। वोटर लिस्ट को दुरूस्त करने के लिए संगठन ग्रामीण स्तर पर कार्य करे।

ये भी जानिए...........

 

- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के विधानसभा प्रभारियों की बैठक पीसीसी में संपन्न

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा कि पंचायती राज संगठन के माध्यम से हम पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में निश्चित ही अच्छे परिणाम देंगे। श्री टाले ने पंचायती राज संगठन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों से पटवारी को अवगत कराया।बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, संगठन के पदाधिकारी सचिन नाइक, अक्षय समर्थ, श्रीमती नंदा महात्रे, अभिषेक त्रिपाठी सहित प्रदेश भर से आये पदाधिकारी और पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।  बैठक का संचालन पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी प्रशांत पाठक नीलू ने किया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!
)
  • 2024-05-16 18:34:25

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag