- भाजपा हार रही इसलिए तानाशाही तरीके अपना रही : तन्खा

जबलपुर, कांग्रेस ने नामांकन रैली के माध्यम से अपना दम दिखाया। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनकी नामांकन रैली पुराने केसरवासी कालेज गढ़ा फाटक से शुरु हुई। नामांकन रैली को संबोधित करते हुये सांसद विवेक तन्खा ने कहा, भाजपा जान रही है कि वो हार रही है, इसी लिये तानाशाही तरीके अपना रही है। कांग्रेस के खाते सीज कर रही है, विपक्ष के मुख्यमंत्री को जेल भेज रही है, देश के पूंजीपतियों से वसूली कर रही है। जबलपुर में भी कांग्रेस जीतेगी और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव ने कहा, मुझे अपनी ४० वर्षों की मेहनत और संस्कारधानी की जनता पर भूरा भरोसा है। जबलपुर की जनता मुझे आशीर्वाद देगी। यह सिर्फ चुनाव नहीं है प्रजातंत्र बचाने की लड़ाई है। पूरा जबलपुर इस बार एकजुट होकर संविधान बचाने के लिये वोट करेगा। उन्होंने कहा संसाधनों का दुरुपयोग करके यह भ्रम बनाया गया है कि भाजपा हार नहीं सकती, भाजपा ही जीत रही है। जबकि जमीनी हकीकत यह है जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। गढ़ा फाटक से शुरु हुई रैली कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव की नामांकन रैली पुराने केसरवानी मेडिकल कालेज गढ़ा फाटक से शुरु हुई, जो गढ़ाफाटक मेन रोड, चरहाई, बड़ा फुहारा, अंधेरदेव, तुलाराम चौक, घंटाघर होते हुए कलेक्ट्रट पहुुंची, जहां जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, विधायक लखन घनघोरिया, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व मंत्री तरुण भनोत, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, संजय यादव, हाजी कदीर सोनी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag