- सदानंद दाते होंगे एनआईए के नए प्रमुख

मुंबई, महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के प्रमुख सदानंद वसंत दाते को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी दाते ने महाराष्ट्र पुलिस बल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एनआईए के महानिदेशक (डीजी) के रूप में नियुक्ति की तारीख को मंजूरी दे दी है और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक होगा। यह आदेश 26 मार्च को जारी किया गया है. वह दिनकर गुप्ता का स्थान लेंगे, जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 26/11 आतंकी हमले के बाद दाते चर्चा में आए26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में सदानंद वसंत दाते ने आतंकवादी अजमल कसाब का तब तक सामना किया जब तक वह बेहोश नहीं हो गये। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 26/11 हमला मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण घटना है। यह जीवन भर मेरे साथ रहेगा। उन्होंने कहा, मैंने अपनी पूरी क्षमता से इसका सामना किया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag