- गुजरात और यूपी के डिजाइन वाले मटकों से सजे शहर की सडक़ों के किनारे

भोपाल गर्मियों की दस्तक के साथ ही शहर की सडक़ों के किनारे गुजरात और यूपी के डिजाइन वाले रंग-बिरंगे मटकों से सज गए है। बीते एक हफ्ते से शहर में मटकों की मांग बढ़ गई है। शहर के आसपास बनने वाले सादे मटकों के अलावा अब नलों वाले रंग-बिरंगे मटक भी खूब पसंद किए जा रहे है। कोरोना काल के बाद से लोगों ने अपनी बदली आदतों में मटके का पानी पीना शुरू किया है, जबसे मटकों की मांग में तेजी है। हालांकि, ईंधन के दामों में बढ़ोतरी का असर मटकों की कीमत पर भी नजर आने लगा है। सादे मटकों के साथ ही डिजाइन वाले मटके और भी मंहगे है। शहर की कई सडक़ों के किनारे पर मटके बिकते नजर आ रहे है। यूं तो सालभर ही मटकों की बिक्री होती है, लेकिन गर्मी में इसका कारोबार बढ़ जाता है। इन दिनों ना केवल मटके बल्कि सुराही, मिट्टी की बनी पानी की बोतल की मांग भी बाजार में बनी हुई है। साइज के अनुसार इनके दाम तय किए जाते है। नल लगे औसत मटके की कीमत सौ से 120 रूपए तक है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag