- झारखंड में बिना इजाजत निकाला धार्मिक जुलूस, पुलिस ने रोका तो हुआ हमला

हजारीबाग झारखंड के महुदी में रामनवमी से पहले निकाले गए धार्मिक जुलूस को प्रशासन ने रोक दिया जिससे जनाक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने पुआल की कुछ मकानों में आग लगा दी और पुलिस-प्रशासन की आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की। आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि जुलूस को रोके जाने पर विवाद उत्पन्न हुआ था। हालात अब नियंत्रण में हैं। महुदी गांव में रामनवमी जुलूस के मार्ग को लेकर वर्ष 1989 से विवाद चला आ रहा है। ग्रामीण जिस मार्ग से जुलूस निकालना चाहते हैं, उस पर प्रशासन की ओर से मंजूरी नहीं दी गई थी। मंगलवार को रामनवमी के एक दिन पहले ग्रामीणों ने प्रशासन की इजाजत के बगैर जुलूस निकाला। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और जुलूस को उस मार्ग से ले जाने पर रोक लगा दी। इसके बाद जुलूस निकाल रहे भड़क गए और उन्होंने कई मकानों में आग लगा दी और पुलिस प्रशासन की गाड़ियों में तोड़फोट करनी शुरु कर दी। पुलिस ने समझाने की कोशिश की जब भीड़ नहीं मानी तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। डीसी सहाय और एसपी अरविंद कुमार सिंह सहित पुलिस-प्रशासन के आला अफसर मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल के दस्ते को बुलाया गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag