- 51 साल के हुए सचिन को जन्मदिन पर मिलीं शुभकामनाएं

मुंबई महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बुधवार 24 अप्रैल को 51 साल के हो गए। जन्मदिन के अवसर वर सचिन को साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने बधाई दी है। सचिन संन्यास के इतने समय बाद भी क्रिकेट जगत में छाये हुए हैं। उन्हें प्रशंसक क्रिकेट का भगवान तक मानते हैं। अपने दो दशक से अधिक समय के सबसे लंबे करियर में सचिन ने सबसे अधिक 100 शतक लगाने के साथ ही 200 टेस्ट खेले। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वह विश्व के एकमात्र ख‍िलाड़ी हैं। अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर के नाम से लोकप्रिय सचिन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी धमाकेदारी क्रिकेट खेला। आईपीएल में जहां हर एक खिलाड़ी की नीलामी होती है। वहीं सचिन और कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी ही ऐसे हैं जो बिना नीलामी में उतरे इसमें शामिल हुए। इसका कारण है कि आईपीएल प्रबंधन और बीसीसीआई ने उन्हें बिना नीलामी के लिए शामिल किया। तब बोर्ड के मन में ये डर था कि क्रिकेट के भगवान सचिन और बाकी दिग्गज खिलाड़ियों की बोली लगाने से प्रशंसक नाराज हो जाएंगे। इसलिए सचिन के साथ ही कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को नीलामी में नहीं भेजा गया। इसके बाद 5 खिलाड़ियों को मार्की प्लेयर बनाया गया।मतलब इन्हें पहले ही कुछ फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल कर लेंगी। यह 5 खिलाड़ी सचिन, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह। सचिन को मुंबई इंडियंस, गांगुली को कोलकाता नाइट राइडर्स, सहवाग को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), द्रविड़ को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और युवराज को किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने शामिल किया।सचिन को मुंबई ने पहले ही सत्र में साइन किया। इसके लिए फ्रेंचाइजी ने मास्टर ब्लास्टर को एक सीजन के लिए 4 करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये फीस दी। 2010 सीजन तक सचिन की फीस यही रही। इसके बाद उनकी फीस बढ़ाकर 8 करोड़ 28 लाख रुपये कर दी गई। सचिन ने 2013 सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले लिया था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag