- चीन, पाकिस्तान और कांग्रेस के सुर एक जैसे: रिजिजू

नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता किरण रिजिजू ने कहा है कि पाकिस्तान, चीन और कांग्रेस एक समान ही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, चीन और कांग्रेस जो भी कहते हैं उसका सुर बिल्कुल एक जैसा ही होता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नेता हमेशा कांग्रेस और राहुल गांधी की तारीफ करते हैं। देश में बालाकोट एयर स्ट्राइक हुई तो कांग्रेस और पाकिस्तान भी इसे फर्जी बताते रहे। चीन पाकिस्तान और कांग्रेस एक ही भाषा बोलते हैं। कांग्रेस भारतीय सीमाओं को सुरक्षित नहीं करना चाहती। यही कारण है कि चीन हमारे देश पर कब्जा करने की कोशिश में लगा रहता है। उन्होंने ने कहा कि राहुल गांधी जो भी कहते हैं पाकिस्तान को वह पसंद आता है। चीन के मुद्दों पर भी राहुल गांधी पुरजोर तरीके से अपनी आवाज उठाते हैं। ऐसे में पाकिस्तान चीन और राहुल गांधी तीनों के बीच एक समानता है। गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने राहुल गांधी की तारीफ की थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राहुल गांधी का समर्थन किया था। इसके बाद ही किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag