- बसपा दिल्ली के सातों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। इन सभी लोकसभा सीटों पर मुकाबला काफी हद तक द्विध्रुवीय माना जा रहा है। यहां पर बीजेपी और कांग्रेस-आप के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो रहा है लेकिन चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अचानक एंट्री ले ली है। बसपा ने हाल ही में सभी सात सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। आपको बता दें कि दिल्ली में करीब 20 फीसदी दलित वोटर हैं। इसके अलावा यहां पर उत्तर प्रदेश के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं और जो दिल्ली के ही वोटर बन चुके हैं। ऐसे में बसपा को इस बार के लोकसभा में खोई हुई साख वापस पाने का मौका है। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान एक ही दिन, छठे चरण में होगा। यहां 25 मई को वोटिंग होगी। आपको बता दें कि बसपा पहले भी दिल्ली में चुनाव लड़ती रही है लेकिन उसे कभी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल पाई। बसपा ने सबसे पहले 1989 में दिल्ली में अपनी किस्मत आजमाई थी। इस दौरान उसने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें वो मुश्किल से 3.7 प्रतिशत वोट शेयर हासिल कर सकी। बसपा संस्थापक कांशीराम ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और उन्हें 11.2 प्रतिशत वोट मिले थे।है हालांकि दिल्ली में बसपा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन साल 2008 के विधानसभा चुनाव में किया था। इसमें बसपा ने 14 फीसदी वोट हासिल कर 2 सीटों पर सफलता हासिल की थी। इसके अलावा बसपा 6 सीटों पर दूसरे स्थान पर भी रही। हालांकि इसके बाद से दिल्ली में बसपा का प्रदर्शन गिरता जा रहा है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!
)
  • 2024-05-16 18:34:25

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag